गजब! 2 बीवियों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, तीसरी बीवी के पास मिले मौलाना

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ: राजधानी में एक अनोखा मामला सामने आया है. तीन महीने से लापता एक मौलाना चर्चा का विषय बना हुआ था. हालांकि लखनऊ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मौलाना को ढूंढ निकाला है. लेकिन इसके बाद जो जानकारी सामने आई, वह कौतहूल का विषय बन गया है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन है यह मौलाना और क्यों चर्चा में आ गए हैं.

दरअसल, सआदतगंज थाने अंतर्गत रहने वाले मौलाना मंजर अली अचानक 16 फरवरी को अपने घर से लापता हो गए. मौलाना के लापता होने पर उनकी पत्नी सआदतगंज थाने पहुंची और गुमशुदगी की रिपोर्दट र्ज कराई. थोड़ी देर बाद थाने में एक और महिला पहुंची और उसने बताया कि उनके पति मौलाना मंजर अली लापता हैं. पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि लापता होने वाला व्यक्ति एक ही है और वो दोनो उनकी पत्नियां है. इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश सिंह के मुताबिक मौलाना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी.

इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश सिंह ने बताया कि मौलाना के मोबाइल नम्बर बंद थे. लिहाजा सर्विलांस टीम को मदद से मौलाना के जानकारों के सभी नम्बर ट्रेस किए गए. इसी बीच 4 अप्रैल को एक मोबाइल नंबर से जानकारी मिली कि मौलाना गोंडा में है. इसके बाद पुलिस टीम ने गोंडा से मौलाना को बरामद किया. पूछताछ में पता चला कि लखनऊ में पहले से ही दो बीवियों से परेशान होकर मौलाना मंजर अली गोंडा में तीसरी पत्नी के पास पहुंच गए थे. इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल मौलाना को उनकी दोनो पत्नियों के हवाले कर दिया गया है.

पढ़ें  लखनऊ विश्‍वविद्यालय के हॉस्‍टल में छात्रा ने की आत्‍महत्‍या, खुद बनाया अपनी मौत का वीडियो
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment