ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्रेंच अपार्टमेंट सोसाइटी में नई एओए का गठन, निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की फ्रेंच अपार्टमेंट में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के 10 सदस्यों का निर्विरोध चुनाव सभी की सहमति से संपन्न हुआ जिसका रजिस्ट्रेशन 6 दिसंबर को हुआ। नई टीम ने सोसाइटी की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।

अब पदाधिकारियों की घोषणा हो गई है। एओए चुनाव में विनीत रस्तोगी,अमित कुमार सिन्हा, प्रशांत कुमार सिंह,अशोक पंडिता, शशिभूषण जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई एओए टीम का कहना है कि सबसे पहले हम सोसाइटी के बिल्डर से हैंडओवर और पेंडिंग वर्क और मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जाएगा। निवासियों की छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा और इस सोसाइटी को ग्रेनो वेस्ट की स्वच्छ , सुन्दर और सुगम वातावरण बनाने पे पूरा ध्यान देंगे।

अमित कुमार सिन्हा ने अग्रिम बधाई देते हुए कहा आशा करते हैं कि इस एओए के द्वारा किया गया कार्य आगे चलकर एक मिल का पत्थर साबित होगा। इसमे पदाधिकारी इस प्रकार है अध्यक्ष मनीष कुमार, उपाध्यक्ष हरीश कुमार, सचिव आशुतोष सिंह, कोषाध्यक्ष सुदीप जायसवाल ओर सदस्य समीर सिंह, विकास त्यागी, कमलेश सिंह, मोहित कुमार और राहुल पंडित का चयन हुआ है। विनीत रस्तोगी ,प्रशांत कुमार और अशोक पंडिता ने अग्रिम बधाई देते हुए आगे सारी लड़ाई में पूरी सोसाइटी इनके साथ खड़ी रहेगी ऐसा वक्तव्य दिया।

पढ़ें  ईरोज सम्पूर्णम सोसाइटी में तीसरे रविवार भी गूंजा विरोध का स्वर, समस्याओं पर अब तक चुप है प्रबंधन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment