6 महीने की बेटी को गोद में बिठाया, फिर मां ने खुद को लगाई आग… वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Sanchar Now
2 Min Read

हमीरपुर में घरेलू कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने अपनी छह महीने की बच्ची को गोद में लेकर आग लगा ली। गंभीर हालत में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मुस्करा के ग्राम पंचायत अलरा गौरा के पहाड़ी डेरा गांव निवासी उत्तम सिंह राजपूत का 22 वर्षीय पत्नी किरन से आएदिन विवाद होता रहता था। सोमवार सुबह अचानक किरण गुस्साकर कमरे में गई और मासूम बेटी आराध्या को गोद में लेकर खुद पर केरोसिन छिड़क लिया। इसके बाद आग लगा ली। देखते ही देखते दोनों धू-धूकर जलने लगे।

ससुरालियों ने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार के बीच पड़ोसी दौड़े और किसी तरह आग बुझाई। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी मुस्करा लेकर भागे। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनकी सांसें थम गईं। मेडिकल कॉलेज में ही दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ राठ के मुताबिक मामला आत्महत्या का है, मृतका के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। उन्होंने कहा कि मायके पक्ष से कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि उत्तम की शादी दो साल पहले हुई थी। दो दिन पूर्व ही किरन मायके से ससुराल आई थी। शादी के बाद से ही दंपति के बीच मनमुटाव चला आ रहा था, घरेलू कलह की वजह से ही घटना हुई।

पढ़ें  ऑपरेशन त्रिनेत्र बना अपराधियों का काल, यूपी पुलिस ने तीसरी आंख से क्रिमिनल्स पर कसा शिकंजा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment