Noida News: लोकसभा चुनाव से पहले कार से पांच लाख रुपये बरामद, चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा कैश

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा: लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद चेकिंग के दौरान नोएदा पुलिस को सफलता हाथ लगी है. चिल्ला बोर्डर पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 4.53 लाख कैश बरामद किया है. कार मालिक सेक्टर-47 निवासी जितेंद्र बोहरा कैश के बारे में कागजात नहीं दिखा सका. ऐसे में पुलिस ने कैश को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी है. अन्य विभागों को भी कैश की बरामदगी के संबंध में जानकारी दे दी गई है.

फेज वन थाना प्रभारी ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस की टीमें चिल्ला बॉर्डर दिल्ली से नोएडा मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही हैं, ताकि कोई भी मानक से ज्यादा नकदी लेकर सफर न कर सके. चुनाव आयोग ने 49 हजार से ज्यादा कैश लेकर चलने पर उसके साथ कागजात भी साथ लेकर चलने को कहा है. कैश का हिसाब रखना जरूरी है.

आयोग ने कहा है कि इसके लिए बैंक की पर्ची या एटीएम रसीद आदि साथ होना जरूरी है. अगर कोई कागजात नहीं मिलता तो माना जाएगा कि कैश का इस्तेमाल चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता था. दस लाख से ज्यादा रुपए होने पर उसे ट्रेजरी में जमा करने का निर्देश भी चुनाव आयोग ने दिया है. नोएडा पुलिस का कहना है कि तीनों जोन की पुलिस प्रशासन की टीम के साथ मिलकर अबतक सवा करोड़ रुपये की राशि सीज कर चुकी हैं.

पढ़ें  मुरादाबाद में सपा कैंडिडेट रुचि वीरा पर एक्शन, मंच से पुलिस वालों को औकात में रहने की दी थी धमकी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment