आगरा में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पांच लोगों की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

आगरा। यूपी में बड़ा घटित हाे गया। एक्सप्रेस−वे पर डिवाइडर से टकराकर बरातियों की कार पलट गई। इस भीषण हादसे में पांच बरातियों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग हुए घायल। दो को दिल्ली रेफर किया। एक घायल का एसएन इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।

बरात दिल्ली से देवरिया जा रही। एत्मादपुर के कुबेरपुर इंटरचेंज के कर्व पर ओवरस्पीड के कारण हादसा घटित हुआ है।

हादसे के बाद कैंसिल हुई शादी

सभी घायल इंब्रायड्री का काम करते थे। मृतक गौतम दूल्हे संतोष का भाई है। मृतक प्रवीण पटना के प्रहलादपुर का रिश्तेदार है। वहीं संजय शर्मा पड़ोसी हैं। नोएडा यूसूफपुर चक साबेरी का रहने वाले संतोष की बरात देवरिया जा रही थी। बताया गया है कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है। राहुल यादव नामक घायल को छुट्टी दे दी गई है। चंदन और सुदेश गौतम के दोस्त हैं। कार सुदेश की थी और वो ही खुद ड्राइव कर रहा था। हादसे के बाद शादी कैंसिल कर दी गई है।

मृतकों के नाम

ग्रेटर नोएडा के रहने वाले चंदन, बिहार के सुदेश, संजीव शर्मा, गौतम कुमार और प्रवीन

घायलों के नाम

ग्रेटर नोएडा के देवतपुर के रहने वाले राहुल यादव, गाज़ियाबाद के अजय कुमार, ग्रेटर नोएडा के कुलदीप यादव।

पढ़ें  पंचायत चुनाव: सीएम धामी ने मां के साथ खटीमा में डाला वोट, लाइन में लगकर किया अपनी बारी का इंतजार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment