जिला कारागार लुक्सर में बंदी ने गमछे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। ग्रेटर नोएडा की जिला कारागार में एक बंदी ने मंगलवार को गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 24 वर्षीय बंदी को एनडीपीसी एक्ट में जेल भेजा गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गयी है।

 

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 1 थाना क्षेत्र में स्थित लुक्सर जेल में मंगलवार को बंदी संदीप उर्फ ननकू ने गमछे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नोएडा के थाना सेक्टर 63 अंतर्गत चोटपुर कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक संदीप को बीते 2 मार्च को एनडीपीसी एक्ट में गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया और वहां से लुक्सर जेल भेज दिया गया था।

जेल प्रबंधन ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि जेल में बंदी संदीप ने मंगलवार को अस्थाई कारागार की खिड़की में गमछा का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बंदी की मौत की खबर के बाद आनन – फानन में जेल प्रशासन द्वारा संदीप को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल में बंदी संदीप की मौत के बाद परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है। वहीं पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पर जिले में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे और बीते दिनों एनडीपीसी एक्ट के मामले में ही उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लुक्सर जेल भेज दिया था पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

पढ़ें  ग्रेटर नॉएडा स्थित जीएल बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को मिला अवार्ड
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment