लॉयड कॉलेज परिसर में औद्योगिक इकाइयों को करेगा स्थापित

Sanchar Now
2 Min Read

 

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलिज शुक्रवार को इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन से जुड़ गया है। जिसमें 10 कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में औद्योगिक इकाइयों की जरूरत के अनुसार मशीनस लगाई जाए। जिससे छात्रों को पढ़ाई के साथ औद्योगिक प्रशिक्षण में सहायता मिलेगी।

 

दरअसल, लॉयड शैक्षिक समूह के अध्यक्ष मनोहर थेरानी ने बताया कि लॉयड कॉलेज औद्योगिक जरूरत के अनुसार अपने छात्रों को तैयार कर रहा है। उसी कड़ी में शुक्रवार को कॉलेज ने 10 कंपनियों के साथ एमओयू साइन किया है। उन्होंने बताया कि लॉयड कॉलेज अपने छात्रों को औद्योगिक जरूरत के अनुसार अपने परिसर के अंदर प्रशिक्षित करेगा। जहां छात्र सीधे औद्योगिक संस्थानों के साथ मिलकर अपने इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष से काम करना शुरू कर देंगे। छात्र जब अंतिम वर्ष में रोजगार के लिए जाएगा तो उसे इसमें काफी मदद मिलेगी।

 

वही लॉयड कॉलेज के मुख्य प्रबंधक डॉ शशि प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि अगले तीन से पांच महीने में कॉलेज परिसर के अंदर औद्योगिक इकाइयों में उपयोग हो रहे विभिन्न मशीन स्थापित कर दी जाएंगी। कॉलिज में शुक्रवार को लाइट कनेक्ट श्रृंखला की शुरुआत की गई है और अभी इस श्रृंखला में अन्य क्षेत्रों के कंपनियों को भी जोड़ने का काम किया जाएगा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन से जुड़े संजीव शर्मा ने बताया कि हमारा संगठन पूरी तरह से छात्रों को आज की जरूरत के अनुसार तैयार करने में लॉयड समूह की सहायता करेगा।

पढ़ें  बच्चे की गर्दन पर रखा चाकू, महिला के कपड़े उतरवाकर बनाया अश्लील वीडियो; नोएडा में डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार

 

इस मौके पर डॉ अरुण प्रताप, रोहन, इरफान रवि, करावी, अमित उपाध्याय, अभिषेक जैन, कमल सिंह, नीरज चौधरी, प्रदीप शर्मा, अनूप सिंह, विशाल गोयल, वीरेंद्र सहयात्री, संजीव शर्मा सहित अन्य इंडस्ट्री से जुड़े लोग और लॉयड कॉलेज के अध्यक्ष मनोहर थहरानी, निदेशक प्रोफेसर राजीव अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment