एक कमरे में 2 युवकों संग थी पत्नी, पूरे परिवार संग होटल जा पहुंचा पति; फिर…

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के कासगंज में पति को धोखा देकर महिला चिकित्सक रंगरलिया मना रही थी। पति ने घरवालों के साथ मिलकर उसे एक होटल के कमरे से दो युवकों के साथ पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पिटाई की गई। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पति ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मामला पटियाली थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र स्थित एक होटल में महिला चिकित्सक आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई। वह क्षेत्र के ही एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात है। पति ने बताया कि उसका विवाह 2013 में हुआ था। उसकी पत्नी के युवकों से नाजायज संबंध थे। समझाने और ससुराल में शिकायत करने पर उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

बताया कि वह दोनों बीते एक वर्ष से अलग-अलग रह रहे हैं। बुधवार की रात पति एवं उसके परिजन ने पुलिस की मदद से महिला चिकित्सक को अन्य दो युवकों के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों की पिटाई की गई। इस दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा। पति ने पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है।

पढ़ें  बेटी से अफेयर के शक में चाची ने खेली खून की होली, भतीजे की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment