गैर मर्दों से थे लिव-इन-पार्टनर के संबंध, प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को मार डाला, फिर लाश के साथ…

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक दिल को दहला देने वाली घटना समाने आई है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आपको जानकार हैरानी होगी की 35 साल का प्रेमी अपनी 50 साल की प्रेमिका के साथ लिव-इन में रहा रहा था। खबर है कि उसे अपनी पार्टनर पर किसी और के साथ अफयेर का शक था। जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा सेक्टर 42 की रहने वाली मृतक विनीता और गौतम पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में रह रहे थे। नोएडा की रहने वाली विनीता अपने पति की मौत के बाद से ही गौतम के साथ रह रही थी।

पुलिस का बयान

आपको बता दें कि इस मामले में एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, “मंगलवार की रात, दोनों के बीच जोरदार बहस हो गई थी, जिसके बाद आरोपी ने उस पर ऐसा हमला किया कि वो बेहोश हो गई। इसके बाद मारने वाला गौतम घर से चला गया। बाद में जब कुछ स्थानीय लोगों ने महिला को अस्पताल भर्ती कराया, तो डॉक्टरों ने उसे मरा हुआ घोषित कर दिया।

इस मामले को लेकर नोएडा सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत FIR दर्ज कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि जांच शुरू की गई, जिसके दौरान गौतम का पता लगाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।

जांच में क्या पता चला?

मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उनके बीच बहस हुई थी, जो मारपीट में बदल गई। उसने कहा कि उसे किसी और के साथ विनीता के अफेयर होने का शक था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है।

पढ़ें  सीपीएचआई और पी-मेक इंडिया के 17वे संस्करण का हुआ शुभारंभ, 120 देशों के वैश्विक फार्मा दिग्गज होंगे शामिल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment