Aaj Ka Panchang 29 May 2024 : ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

29 May 2024 ka Panchang: आज का पंचांग तारीख 29 मई, दिन बुधवार है. बुधवार को ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की उदया षष्ठी तिथि है. ये तिथि बुधवार को दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. हिन्दू पंचांग को वैदिक पंचांग कहते हैं. इससे हमें पता चलता है कि दिन में शुभ कार्य के लिए कौन सा मुहूर्त है, किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए या नहीं करनी चाहिए. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर.
सूर्यास्त: शाम 7 बजकर 12 मिनट पर.

शुभ योग और नक्षत्र
29 मई 2024 को रात 11 बजकर 35 मिनट तक इंद्र योग रहेगा.
29 मई 2024 को सुबह 8 बजकर 39 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा. इसके बाद से धनिष्ठा नक्षत्र की शुरुआत हो जाएगी.

मुहूर्त

1. अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है.
2. अमृत काल मुहूर्त: रात 9 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगा.
3. गोधूलि मुहूर्त: शाम को 6 बजकर 42 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 3 मिनट तक.
4. विजय मुहूर्त:   2 बजकर 27 मिनट से लेकर 3 बजकर 25 मिनट तक.
5. निशिता मुहूर्त: रात को 11 बजकर 35 मिनट से 30 मई को रात 12 बजकर 16 मिनट तक.
6. ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4 बजकर 13 मिनट से लेकर सुबह 5  बजकर 5 मिनट तक.

राहुकाल

राहुकाल दिन का वो समय होता है जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. इसमें कोई कार्य शुरू करने से असफलता की प्राप्ति हो सकती है. 29 मई को राहुकाल दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 2 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 26 July 2024: आज बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पूरा पंचांग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment