Noida Crime: घर में रात सोते-सोते अचानक आठवीं मंजिल से युवक ने लगी दी छलांग, पुलिस को यहां से मिल सकता है कोई सुराग

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक छात्र ने 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि घटना मंगलवार रात की है.जब वह अपने भाई के साथ सो रहा था. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है. फिलहाल मृतक के घर से कोई सुसाइड लेटर नहीं मिला है.

घटना नोएडा के पंचाचूली अपार्टमेंट की है. पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र 21 साल थी. उसका नाम अर्चित था.वह बीएसएसी का छात्र था. अर्चित के पिता का नाम पीपी सिंह है, जो कि गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) में अधिकारी हैं. अर्चित ने मंगलवार देर रात अपनी सोसाइटी की आंठवी मंजिल की छत से नीचे छलांग लगा दी.

पुलिस पहुंची मौके पर

इस घटना में अर्चित की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नोएडा सेक्टर 71 के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

लोगों ने किया पुलिस को कॉल

पुलिस का कहना है कि मृतक नोएडा के एमआईटी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा था. रात के समय वह अपने भाई के साथ सोया था. देर रात उसने आठवीं मंजिल की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस दौरान सोसाइटी में हड़कंप मच गया. लोगों ने पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी.

मोबाइल और लैपटॉप किए बरामद

इस बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का मोबाइल टूट गया है. घटना के समय मोबाइल उसकी जेब में था. पुलिस ने छात्र के मोबाइल और लेपटॉप को कब्जे में लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, मृतक का मोबाइल टूट गया है और लैपटॉप में लॉक लगा हुआ है. वहीं, इस बारे में मृतक के परिवार वालों ने कहा कि अर्चित मोबाइल और लैपटॉप में ही बिजी रहता था. मोबाइल और लैपटॉप की जांच के बाद ही आत्महत्या की वजह साफ हो पाएगी.

पढ़ें  BKU के नेता सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज, नोएडा में एक प्लॉट को 3 बार बेचा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment