कार से स्टंट करने की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस चालान कर गाड़ी की सीज

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। जिले में सोशल मीडिया पर पब्लिक सिटी पाने और ज्यादा व्यूज के लिए लगातार गाड़ियों पर स्टंट के मामले सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला बादलपुर थाना क्षेत्र में आया जहां पर गाड़ी के बोनट पर बैठकर एक युवक रील बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिसके बाद वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की है और गाड़ी को सीज कर दिया है।

दरअसल, बादलपुर थाना क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई जिसमें एक युवक गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट बाजी कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गाड़ी का चालान कर दिया है। वही कैलाशपुर निवासी आरोपी युवक नकुल के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है।

गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट बाजी करने वाले नकुल के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की। पुलिस ने वीडियो में वायरल गाड़ी का ₹26000 का चालान किया और गाड़ी को भी सीज कर दिया है। इसके साथ ही स्टंट करने वाले युवक के खिलाफ 151 सीआरपीसी की कार्रवाई कर चालान किया है इसके साथ ही पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए गाड़ी की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की रिपोर्ट संबंधित कार्यालय को भेज दिए।

बादलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई जिस वीडियो में एक युवक गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टैंड कर रहा था वीडियो बादलपुर थाने क्षेत्र की थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही की और कार्रवाई करते हुए नकुल पुत्र रामवीर निवासी कैलाशपुर के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की वही उसकी गाड़ी को सीज कर दिया है और ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी को निरस्तीकरण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया है।

पढ़ें  गाजियाबाद के गोविंदपुरम में नकाबपोश महिला ने दूसरी महिला का गला रेता, फरार

जिले में लगातार सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने, लाइक और व्यूज के लिए वीडियो बनाई जाती हैं उसके बाद वह वीडियो वायरल हो जाती है और वायरल होने के बाद पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर रही है लेकिन इसके बाद भी यह लोग बाज नहीं आ रहे और लगातार ऐसी वीडियो बना रहे हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment