सिक्‍योरिटी गार्ड ने पानी चेक करने के लिए खोली टंकी तो उड़े होश, कुंडली मारकर बैठा था बर्मीज पाइथन… वजन 30 किलो

Sanchar Now
1 Min Read

नैनीताल नगर के समीपवर्ती पटवाडांगर क्षेत्र में पानी की टंकी में अजगर दिखने से गांव में खलबली मच गई। सूचना के बाद देर रात पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पानी की टंकी से बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम पटवाडांगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों को अजगर दिखाई दिया। इससे पहले कि स्थानीय लोग किसी को सूचना देते अजगर झाड़ियों में छिप गया। मंगलवार देर शाम क्षेत्र में तैनात सुरक्षा गार्ड पानी की टंकी में लेबल देखने गया तो उसने पानी की टंकी की खिड़की में अजगर बैठा हुआ पाया। अजगर को देखकर वह डर गया। उसने त्वरित क्षेत्र के लोगों को इसकी सूचना दी जिससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन विभाग के निमेष दानु ने अपने साथियों की मदद से रेस्क्यू कर टंकी से अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि अजगर दस फुट लंबा था। उसे कालाढूंगी क्षेत्र के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

पढ़ें  हापुड़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पांच लोगों की मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment