अमीरजादे की गुंडागर्दी: पहले रॉन्ग साइड से बस को किया ओवरटेक, गाड़ी टकराने पर रोडवेज चालक का तोड़ा दांत

Sanchar Now
1 Min Read

हल्द्वानी। Haldwani Crime: कार में सवार युवकों ने साइड लगने के बाद बीच सड़क पर रोडवेज बस को रूकवा दिया। इसके बाद चालक पर टूट पड़े। हमले में चालक का दांत टूटने के साथ कपड़े भी फट गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों का मेडिकल करवाया।

जानकारी के अनुसार बरेली डिपो की बस रोजाना की तरह शनिवार शाम हल्द्वानी बस स्टेशन से सवारियां भरकर निकली थी। बाहर निकल मुख्य मार्ग पर आती ही पीछे से आ रही एक कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की। इस चक्कर में कार रोडवेज से टकरा गई।

इसके बाद युवकों ने बस को सड़क पर ही रुकवा दिया। बरेली निवासी चालक गौस मियां को बाहर निकाल मारपीट शुरू कर दी। जिस वजह से उसका एक दांत भी टूट गया। इस बीच कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

जिसके बाद तीनों युवकों को मेडिकल के लिए बेस अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अभी तक कोई तहरीर नहीं आई। पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत पर प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी।

पढ़ें  कार ने फेरी वाले को मारी टक्कर, मौत, हाईवे पर परिजनों का हंगामा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment