संसद पहुंचे अवधेश प्रसाद ने दी पहली प्रतिक्रिया, अयोध्या पर किया बड़ा खुलासा

Sanchar Now
1 Min Read

अयोध्या। लोकसभा के 18वें सत्र में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के फैजाबाद (अयोध्या) से समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और सांसद अवधेश प्रसाद सोमवार को संसद पहुंचे। इससे पहले उन्होंने संसद के बाहर फैजाबाद के लोगों के लिए ये बयान दिए।

सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं फैजाबाद के भगवान तुल्य मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। हमारे एजेंडे अब तय होंगे। हमारे पास अयोध्या के लिए अच्छी योजनाएं हैं।

आज शुरू हुए लोकसभा के 18वें सत्र में भाग लेने के लिए संसद पहुंचने के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्रसाद का हाथ थामे संसद भवन की सीढ़ियों पर चढ़ते हुए देखा गया।

लोकसभा चुनाव के दौरान सुर्खियों में रहे अवधेश प्रसाद

बता दें कि 2024 के आम चुनाव के दौरान प्रसाद सुर्खियों में रहे थे। वहीं फैजाबाद से प्रसाद की जीत ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दरअसल अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि यहां से इस बार भाजपा का ही सांसद आएगा और यहां से जीत हासिल करना भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई थी।

पढ़ें  शामली में पत्नी ने पति का रेता गला, रात में सोते समय चाकू से किया हमला, वजह जान हो जाएंगे हैरान
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment