सागरपुर में हत्‍या के मोस्ट वांटेड को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। राजधानी में कई आपराधिक मामलों में भगोड़ा घोषित बदमाश विकास उर्फ मोहित को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के प्रयास, अपहरण और शस्त्र अधिनियम से संबंधित कई मामलों में दिल्ली की विभिन्न अदालतों ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। इसके खिलाफ 25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विकास ने चलाई थीं ताबड़तोड़ गोलियां

डीसीपी सतीश कुमार के मुताबिक, सागरपुर के रहने वाले प्रदीप ने सागरपुर थाने में शिकायत कर बताया था कि विकास उर्फ मोहित अपने साथी के साथ किसी अन्य व्यक्ति की तलाश में उनकी कॉलोनी में आया था। उन पर नजर पड़ते ही विकास ने गोलियां चलानी शुरू कर दी थीं और उसके भाई की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी।

इंस्पेक्टर विनय कुमार को सौंपी गई थी पकड़ने की जिम्मेदारी

एसीपी यशपाल सिंह व इंस्पेक्टर विनय कुमार को इसे पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने कई माह तक जांच-पड़ताल के बाद रविवार को चौखंडी, तिलक नगर से गिरफ्तार कर लिया। वह सागरपुर का रहने वाला है।

सांसी समुदाय का खूंखार अपराधी है विकास

पुलिस का कहना है कि विकास, सांसी समुदाय का खूंखार अपराधी है। वह हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अपहरण सहित अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। यह एक उभरता हुआ अपराधी है जो अपने साथ हमेशा अवैध हथियार रखता है। एक बार उसने अपने प्रतिद्वंदी गिरोह के एक बदमाश का अपहरण कर लिया था।

बताया गया कि 2020 में जमानत मिलने के बाद वह निचली अदालत में पेश नहीं हुआ इसलिए विभिन्न अदालतों द्वारा तीन मामलों में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

पढ़ें  ‘कुंवारी हो नहीं मिलेगा लोन’… रिजेक्ट कर दिया एप्लीकेशन, MYUWA स्कीम में बैंकों की मनमानी, कहा- शादी हुई होती तो दे देते
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment