सास को बहू से हो गया प्यार, प्यार करने की बात कहकर संबंध बनाती- महिला ने पति को बताया तो युवक बोला…

Sanchar Now
3 Min Read

आगरा: आपने सास बहू के बीच अनबन और अच्छे संबंधों के कई मामले देखे और सुने होंगे. लेकिन आगरा से सास-बहू को लेकर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक सास का दिल अपनी बहू पर ऐसा आया कि बहू को विरोध करना पड़ा. सास को बहू इस कदर पसंद आ गई कि वह उससे समलैंगिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी. जब बहू ने इसका विरोध किया तो विरोध भी काम नहीं आया. सास ने उसके पति को भी बहू के प्रति भड़का दिया. अब वह भी पास नहीं आता. महिला का आरोप है कि कई महीने तक उसे बिना साड़ी के आधे-अधूरे कपड़ों में रहने को मजबूर किया गया.

सास ने बहू का पांच बार ब्लेड से काटा हाथ

पूरा मामला आगरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार का है. जहां एक बहू ने अपने ससुराली जनों पर दहेज के लिए शारीरिक उत्पीड़न करने का केस दर्ज किया है. बहू का कहना है कि सास उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाती है. विरोध करने पर ब्लेड से उसका पांच बार हाथ भी काट चुकी है. महिला का एक बच्चा भी है जिसे उसका पति नाजायज बताता है. सास के कहने पर वह महिला से मारपीट करता है. कई बार उसके मांग का सिंदूर भी मिटा चुका है.

जीजा से संबंध बनाने के लिए दबाव डालता है महिला का पति

महिला की शादी 2022 दिसंबर के महीने में गाजीपुर में हुई थी. शादी के 5 दिन बाद सास और नंद ने लॉकर में रखने के बहाने महिला से जेवर उतरवा लिए. 20 दिन बाद दहेज की मांग करने लगे और प्रताड़ित करने लगे. पति अपने जीजा से अवैध संबंध बनाने का दबाव भी डालता था. जब महिला विरोध करती तो पति उसे मारता पीटता.

पढ़ें  अब फाइलों में नहीं अटकेगा विकास, सीएम योगी हर महीने करेंगे बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

कई महीनों तक बिना कपड़ों के रखा

बर्बरता की हद पार करते हुए सास और नंद ने महिला को कई महीने तक आधे अधूरे कपड़ों में रखा. महिला के कपड़े छुड़ा लिए. कई महीनों तक महिला को सिर्फ पेटिकोट और ब्लाउज में रहना पड़ा. 2023 में महिला को एक बच्चा हुआ जिसे पति अपनाने से इनकार करता है. पति महिला के चरित्र पर उंगली उठाता है जिससे अब वह अपने मायके में रहने को मजबूर है. महिला ने जगदीशपुर थाने में तहरीर दी है जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment