CM अरविंद केजरीवाल ने CBI की गिरफ्तारी और रिमांड को दी चुनौती, उठाया बड़ा कदम, अब क्या होगा?

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

सीबीआई ने 26 जून को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और अदालत ने उन्हें तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था। इसके बाद 29 जून को रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत ने केजरीवाल को 12 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। आबकारी घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में निचली अदालत से मिली निमयित जमानत पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

जांच में सहयोग नहीं कर रहे केजरीवाल- सीबीआई

उल्लेखनीय है कि शनिवार को केजरीवाल की तीन दिन की हिरासत समाप्त होने के बाद दिल्ली की अदालत ने उन्हें 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया और कहा कि उनका नाम आबकारी नीति मामले में “मुख्य साजिशकर्ताओं” में सामने आया है।

एजेंसी ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी थी और दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल ने जांच में सहयोग नहीं किया और टालमटोल वाले जवाब दिए। एजेंसी ने कहा था कि केजरीवाल गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं।

ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को किया था गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार किया था। ईडी व सीबाआई दोनों ही मामले में वह वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

पढ़ें  प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और मार डाला: दूसरे लवर के लिए पहले से छुटकारा चाहती थी; जंगल में गोली मारी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment