नोएडा में वॉक पर निकली महिला के साथ छेड़खानी, पुलिस जांच में जुटी

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर-120 स्थित एक सोसायटी की महिला से मॉर्निंग वॉक के दौरान छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बाइक सवार मनचलों ने घटना को अंजाम दिया और पीड़िता को अंजाम भुगतने की धमकी दी।

सोशल मीडिया पर घटना वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़िता से संपर्क कर जांच शुरू कर दी है। नोएडा हाईराइज फेडरेशन 100 एक्स की ओर से की गई पोस्ट में लिखा है कि सोसायटी की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सोसायटी की एक महिला ने बताया कि दौड़ लगाते हुए वह एफएनजी फ्लाइओवर तक गई थीं।

डरी सहमी महिला ने घर पहुंचकर बताई आपबीती

इसी दौरान बाइक रोक कर दो बदमाशों ने महिला पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की। यहीं नहीं आरोपित युवकों ने महिला को गलत तरीके से छूने का प्रयास भी किया। डरी सहमी महिला इसके बाद घर वापस आ गई और घटना की जानकारी करीबियों को दी।

सूचना मिलने पर घटना के बारे में फेडरेशन ने तुरंत एक्स पर पुलिस कमिश्नर को टैग करके पोस्ट कर दिया। जवाब में पुलिस ने महिला से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपित युवकों को तलाश लिया जाएगा।

पढ़ें  क्रिकेट के दिग्गजों की मौजूदगी में आयोजित किया विशेष कार्यक्रम ‘रिलीव द 2011 वर्ल्ड कप ग्लोरी’
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment