संसद की सुरक्षा में चूक मामले के आरोपियों के खिलाफ UAPA के तहत चलेगा मुकदमा, सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में सेंध मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है। स्पेशल सेल ने UAPA (यूएपीए) की कठोर धारा के तहत सभी आरोपियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मिलने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया।

विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. हरदीप कौर को सूचित किया कि जांच एजेंसी ने संबंधित अधिकारियों से यूएपीए की धारा-13 के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी ले ली है। एसपीपी ने कोर्ट को बताया कि कुछ एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है, जो बहुत जल्द पेश की जाएंगी।

जज ने आरोपपत्र पर गौर करने के बाद कहा कि मामले में बहस दो अगस्त को की जाएगी। वहीं, कोर्ट ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 2 अगस्त तक बढ़ा दी।

इससे पहले सात जून को दिल्ली पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ लगभग 1000 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया था। यह आरोपी मनोरंजन डी, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत, सागर शर्मा और नीलम आजाद हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 13 दिसंबर, 2024 को संसद पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत अभियोजन की मंजूरी दी थी।

पढ़ें  सदन कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित, अब कल पेश होगा समान नागरिक संहिता विधेयक
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment