कुल्हाड़ी के एक वार से बाघ को मारने वाली जादिंगी कैंसर से हारीं, सरकार ने शौर्य चक्र से किया था सम्मानित

Sanchar Now
2 Min Read

भारत के वीरता इतिहास में दर्ज मिजोरम की महिला लालजाडिंगी ने 76 साल की उम्र में संसार को अलविदा कह दिया।

लालजाडिंगी ने 24 साल की उम्र में अपनी कुल्हाड़ी से एक बाघ को मार गिराया था। उन्हें बहादुरी के लिए 1980 में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। उन्होंने बांग्लादेश सीमा के पास दक्षिण मिजोरम के लुंगलेई जिले में अपने पैतृक गांव बुआरपुई में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। उनके पांच बच्चे और एक पोता है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि लालजाडिंगी का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर उनके पैतृक गांव में किया गया। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने भी लालजाडिंगी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। लालजाडिंगी की बाघ से मुठभेड़ 3 जुलाई, 1978 को उनके गांव से कुछ ही दूर लकड़ियां बीनने के दौरान हुई थी। इस बारे में लालजाडिंगी ने बताया था, मैं लकड़ी चीर रही थी, झाड़ी के पीछे से एक बड़ा बाघ दिखाई दिया। वह मेरे करीब आ गया। मुझे सोचने का समय नहीं मिला। मैंने अपनी कुल्हाड़ी से बाघ के जानवर के माथे पर हमला कर दिया।

पाठ्यक्रम में शामिल की गई बहादुरी

इस वीरतापूर्ण कार्य ने लालजाडिंगी को देश-दुनिया में विख्यात कर दिया था। उनके इस साहसिक कार्य को कई वर्षों तक मिजोरम के प्रारंभिक पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था। अगस्त 2021 में जाडिंग को कोलन कैंसर का पता चला था।

पढ़ें  यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे संस्करण का 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में होगा आयोजन
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment