ग्रेनो वेस्ट में अभी तक नहीं पकड़ा गया तेंदुआ, 3 जनवरी से रेस्क्यू कर रही है वन विभाग की टीम, सोमवार तक जारी रहेगा रेस्क्यू

Sanchar Now
4 Min Read

ग्रेटर नोएडा। वेस्ट में 3 जनवरी को एक निर्माणधीन सोसाइटी में तेंदुआ दिखाई दिया था और उसके बाद से लगातार वन विभाग की टीम यहां पर रेस्क्यू कर रही है। गौतम बुद्ध नगर, आगरा व मेरठ की टीमों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में डेरा डाला हुआ है और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। वन विभाग के द्वारा यह रेस्क्यू अभियान सोमवार तक जारी रहेगा।

मंगलवार को अजनारा ली गार्डन सोसाइटी की निर्माणधीन साइट पर तेंदुआ देखे जाने की खबर सामने आई ।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उसके बाद गौतम बुद्ध नगर की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद मेरठ और आगरा की टीम को भी तेंदुए को पकड़ने के लिए बुलाया गया। इस दौरान स्पेशल रेंजर्स को भी बुलाया गया है लेकिन तेंदुआ का अभी तक रेस्क्यू नहीं हो पाया है।

3 जनवरी से वन विभाग का रेस्क्यू लगातार जारी है लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है तेंदुए को लुभाने के लिए जाल लगाकर कई जगह पर निर्माणधीन साइट में बकरे बांधे गए लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। वन विभाग की टीम के द्वारा निर्माणाधीन साइड के अंदर ही कई जगह पर जाल बिछाया गया है और वहीं पर बकरे को भी बांधा गया है ।इसके अलावा एक बड़ा पिंजरा भी लगा कर रखा गया है ।वन विभाग के करीब 40 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।

सोसायटी के लोगों में डर का माहौल

अजनारा ली गार्डन सोसायटी के आसपास जो सोसाइटी बनी हुई है उनके लोगों में डर का माहौल है लोग मजबूरी में घरों में बंद होने को मजबूर है कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक तेंदुए का कोई पता नहीं चला है हालांकि वीडियो जो वायरल हुई थी उसमें तेंदुआ निर्माणाधीन साइड में जाता हुआ दिखाई दिया था उसके बाद लगातार वन विभाग की टीम में तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रही हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि कई दिनों से घरों में बंद होने के बाद भी अभी भी डर के साए में जीने को मजबूर हैं।

पढ़ें  खुशखबरी: ग्रेटर नोएडा में बन रहा खूबसूरत स्काईवॉक, यहां के लोगों को मिलेगा डबल फायदा

सोमवार तक जारी रहेगा वन विभाग की टीम के द्वारा सर्चिंग अभियान

जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया है। इसको लेकर हमारी टीम यही पर जुटी हुई है और मंगलवार से लगातार रेस्क्यू कर रही है। यहां पर कई जगह कैमरे लगाए गए हैं ट्रेप कैमरे भी लगाए जा रहे हैं ।तेंदुआ दोबारा दिखाई नहीं दिया है पहले यह वेरीफाई करना है कि तेंदुआ यही है या कहीं चला गया है। इसको लेकर लगातार सर्चिंग चल रही है। एरिया बड़ा है इसलिए उसे पकड़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्चिंग अभियान सोमवार तक जारी रहेगा।

ग्रेनो वेस्ट में पहले भी देखा जा चुका है तेंदुआ

ग्रेनो वेस्ट की आस पास की सोसाइटी में तेंदुए को लेकर दहशत का माहौल है। पहले ही कई सोसाइटी जंगली जानवर के होने को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुकी है और लोगों से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही बेवजह सोसाइटी से बाहर न जाने के भी निर्देश दिए हैं।सोशल मीडिया पर लगातार लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिसको लेकर आसपास की सोसाइटी में काफी दहशत का माहौल है और लोग काफी डरे हुए हैं ।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment