बस ड्राइवर ने काटी अपनी कलाई, महिला यात्री की खून से भरने लगा मांग, तभी…

Sanchar Now
1 Min Read

हापुड़: यूपी के हापुड़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी बस ड्राइवर ने अपना हाथ काटकर खून से लड़की की मांग भरी है। लड़की के मना करने पर भी ये बस ड्राइवर नहीं माना और लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बस ड्राइवर ने बस में युवती से छेड़छाड़ की और जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। कुछ दिन पहले ही आरोपी ड्राइवर ने युवती को प्रपोज किया था और अपना हाथ काटकर युवती की अपने खून से मांग भर दी थी।

युवती के इनकार करने से ड्राइवर ने आज इस घटना को अंजाम दिया। हापुड़ पहुंचने पर युवती के परिजनों ने बस ड्राइवर को पुलिस के साथ मिलकर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवती

नोएडा की ओरिएंट फैशन कंपनी में काम करती है।

ड्राइवर को हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग से पकड़ा गया है।

पढ़ें  उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों को बंपर तबादले, जानें किसको कहां मिली पोस्टिंग
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment