‘शादी तो मुझसे ही करनी होगी’… महिला सिपाही का रिश्तेदार बना रहा था दबाव, थाने में ही लगा ली फांसी

Sanchar Now
3 Min Read

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हृदय विधायक घटना सामने आई है। यहां भाई के साले से प्रताड़ित महिला कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना थाना कैंपस के आवासीय परिसर में रविवार देर रात हुई। इस हादसे से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना कैंपस में बने आवास में रहती थी

जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के पतौरा गांव निवासी संकठा प्रसाद की 25 वर्षीय बेटी प्रियंका सरोज की 2018 में थरियांव थाने में सिपाही के पद पर तैनाती हुई थी। तब से अब तक इसी थाने में सेवाएं दे रही थीँ। प्रियंका थाना परिसर में बने तीसरी मंजिल पर एलॉट अपने आवास में रहती थीं।

18 नवंबर को मडियाहू में होनी थी शादी

बताया जा रहा है कि आगामी 18 नवंबर 2024 को प्रियंका की शादी मडियाहू के बेलवा बाजार निवासी अरविंद सरोज से होनी थी। आरोप है कि केराकत थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी महिला के बड़े भाई का साला डॉक्टर चंदन कुमार प्रियंका को दूसरी जगह शादी तय होने को लेकर लगातार प्रताड़ित कर शादी करने से मना कर रहा था। जिससे प्रियंका परेशान रहती थी। जिसकी जानकारी महिला ने अपने परिजनों को भी दी थी।

फोन से बातचीत के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम

बताया जा रहा है कि रविवार को भी देर रात करीब 12:30 बजे चंदन का फोन महिला के पास आया था। इस दौरान महिला को शादी करने से मना किया। इससे आहत प्रियंका ने फांसी देर रात कमरे में पलगे पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पढ़ें  यूपी के आजमगढ़ में एनकाउंटर... एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया मारा गया, STF के साथ हुई मुठभेड़

चंदन के दो अन्य साथी भी घटना में सहयोगी हैं

मृतका के पिता का यह भी आरोप है कि प्रियंका को केराकत थाना क्षेत्र के उदय चंदनपुर निवासी करन व हॉस्पिटल रतनुपुर निवासी अजीत फ़ोन कर चंदन से शादी करने का दबाव बनाकर प्रताड़ित करते थे। मामले में मृतका के पिता ने थाने में तहरीर दी है। एडिशनल एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दी गई है। इसके बाद महिला आरक्षी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला के फांसी लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment