भारत का पहला नेशनल स्पेस-डे: ‘विक्रम’ और ‘प्रज्ञान’ ने आज ही के दिन रचा था इतिहास, चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर बढ़ाया मान

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। देश आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस (National Space Day) मना रहा है। चंद्रयान 3 (chandrayaan3) को चांद पर उतरे एक साल हो गया है। इससे एक दिन पहले ही इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के एक और कमाल को दिखाया है। दरअसल, इसरो ने इन दोनों की मदद से ली गई कुछ तस्वीरों को साझा किया है।

विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने साझा की तस्वीरें

बता दें कि पिछले साल 14 जुलाई को चंद्रयान 3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद तक पहुंचने का सफर शुरू किया था और 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इसरो ने इसी सफलता को रेखांकित करते हुए लिखा चंद्रयान 3 की लैंडिंग एनिवर्सरी पर विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई कुछ तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

आज क्यों मनाया जा रहा National Space Day

चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की याद से सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने का एलान किया था। आज भारत अपना पहला National Space Day मना रहा है। जहां सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी, उसे शिव शक्ति प्वाइंट कहा जाता है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी और डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर खुशी जताई और पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

पढ़ें  केरल तट के पास पलटा मालवाहक जहाज, समुद्र में फैला ईंधन, तटरक्षक ने जारी की चेतावनी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment