IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़कर RCB के लिए खेलेंगे ऋषभ पंत? खुद बल्लेबाज ने तोड़ी चुप्पी

Sanchar Now
4 Min Read

बीसीसीआई की ओर से जल्द ही आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन पॉलिसी जारी की जा सकती है। इस वक्त भले ही भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही हो, लेकिन फैंस की नजर इस रिटेंशन पॉलिसी पर है, क्योंकि इसी के बाद तय होगा कि टीमें अपने कितने खिलाड़ी रिटेन कर सकती हैं। इस बीच कुछ खिलाड़ियों के रिटेंशन को लेकर भी तरह तरह की बातें हो रही हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर फेक न्यूज भी खूब दिख रही हैं। इसी तरह की एक खबर ऋषभ पंत को लेकर भी आई, जिसका करारा जवाब इस बल्लेबाज की ओर से दिया गया है, जिसके बाद सभी की बोलती बंद हो गई है।

आईपीएल रिटेंशन से पहले फर्जी खबरों की आई बाढ़ 

आईपीएल 2025 के रिटेंशन से पहले सोशल मीडिया पर सूत्रों के हवाले से कई सारी खबरें फैलाई जा रही हैं। जो विशुद्ध रूप से फर्जी हैं। इनका कोई सिर पैर नहीं होता है। ऐसी ही एक खबर सामने आई कि ऋषभ पंत अगले आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी से खेलने के लिए संपर्क कर रहे हैं। हालांकि कुछ ही देर बाद ऋषभ पंत ने इसे फर्जी खबर करार दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फैंस से सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाने से दूर रहने की भी बात कही है। एक फैंस ने ट्विटर पर एक अपडेट पोस्ट किया कि पंत ने कप्तान बनने के लिए आरसीबी से संपर्क किया था, लेकिन आरसीबी मैनेजमेंट ने उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। इतना ही नहीं इस पोस्ट में तो यहां तक कहा गया कि विराट कोहली पंत को टीम में नहीं चाहते हैं।

पढ़ें  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2025 के लिए किया रिटेंशन लिस्ट का एलान, सिर्फ तीन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा

ऋषभ पंत ने दिया मुंह तोड़ जवाब 

इसके बाद ऋषभ पंत का मुंहतोड़ जवाब सामने आया। पंत ने इस तरह के किसी भी कदम से इनकार करते हुए तथाकथित स्रोतों से दोबारा जांच करने को कहा। पंत ने कहा कि आप लोग सोशल मीडिया पर इतनी फर्जी खबरें क्यों फैलाते हैं? समझदार बनो दोस्तों। बिना किसी कारण के इस तरह का माहौल न बनाएं। यह पहली बार नहीं है और न ही आखिरी बार होगा, लेकिन मुझे यह कहना पड़ा। कृपया अपने तथाकथित स्रोतों से हमेशा दोबारा जांच लें। हर दिन यह बदतर होता जा रहा है। बाकी सब आप लोगों पर निर्भर है। यह सिर्फ आपके लिए नहीं है, यह बहुत से लोगों के लिए है जो गलत सूचना फैला रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए ही खेलेंगे पंत 

ऋषभ पंत आईपीएल में इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं और हाल ही में क्रिकबज के हवाले से खबर सामने आई थी कि पंत डीसी के टॉप रिटेंशन की पसंद बनने के लिए तैयार हैं। पंत पहले सीजन से ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं। पहले वे खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे थे, लेकिन अब वे कप्तान हैं। उम्मीद है कि अगले सीजन भी वे इसी टीम के कप्तान रहेंगे। भारतीय टीम में ऋषभ पंत की एंट्री आईपीएल में खेलकर ही हुई थी। आने वाले दिनों में भी इस तरह की फर्जी खबरें सामने आएंगी, लेकिन आपको इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment