अवेध सॉफ्टवेयर से रेलवे की टिकटों की कालाबाजारी करने वाले दो पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा की दादरी आरपीएफ ने एक ऐसे दो आरोपियोंको गिरफ्तार किया है जो एजेंट आईडी की आड़ में अवैध सॉफ्टवेयर सिक्का व गदर का उपयोग करते हुए रेलवे की टिकटों का अवैध कालाबाजारी करते है। इसके साथ ही ई टिकट बनाकर मूल्य से 500 से 1000 रुपए अधिक लेकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करतें है। आरोपी अवैध सॉफ्टवेयर के माध्यम से पर्सनल आईडी पर अवैध रूप से तत्काल सामान्य टिकट बनाना व मूल्य से अधिक दाम लेकर जरूरतमंद ग्राहकों को टिकट बेचने का काम करते है। पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 36 यात्रा टिकट लगभग 90000 रुपए, कंप्यूटर, मोबाइल प्रिंटर सहित अन्य समान बरामद किया है।

दरअसल, दादरी रेलवे पुलिस फोर्स के द्वारा प्रयागराज मंडल में अंतर राज्य सरगना अवैध टिकट दलाल आरोपी दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के द्वारा संचालक एजेंट के माध्यम से बिहार उत्तर प्रदेश दिल्ली राजस्थान सहित पश्चिमी बंगाल व अन्य राज्यों में ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से टिकट की सप्लाई करते हैं तत्काल टिकट के मास्टरमाइंड के रूप में दोनों कई सालों से कार्य कर रहे हैं। दोनों आरोपियों की पहचान जिला गौतम बुद्ध नगर थाना सेक्टर 113 नोएडा के सरफाबाद निवासी एन्युल हक पुत्र नईमुद्दीन व हसन रहमान पुत्र ऐन्युल हक के रूप में हुई है। दोनों आरोपी अवैध सॉफ्टवेयर ग़दर 02 और सिक्का V2 के माध्यम से पर्सनल आईडी पर अवैध रूप से तत्काल में सामान्य टिकटों की कालाबाजारी करते है।

दादरी आरपीएफ थाना प्रभारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अवैध सॉफ्टवेयर से टिकटों की कालाबाजारी करने की लगातार शिकायत मिली थी जिस संबंध में पुलिस ने मामले की जांच करते हुए रविवार को दो ऐसे आरोपियों को नोएडा स्थित बंगाली मार्किट से गिरफ्तार किया है जो रिश्ते में पिता और पुत्र हैं। दोनों लगभग पिछले 6 साल से अवैध टिक टॉक की कालाबाजारी कर रहे है जिनके द्वारा लगभग 21 लाख रुपए का अवैध व्यापार दोनों आरोपियों के द्वारा किया गया। पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करते हुए दोनों आरोपियों के पास से कुल 36 यात्रा टिकट मूल्य 90 हजार रुपए बरामद हुए हैं।

पढ़ें  चिकित्सा का चमत्कार: न्यूमेड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने जानलेवा हेटेरोटोपिक प्रेगनेंसी को दी मात, माँ और दो नवजातों को मिला नया जीवन

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध रेलवे एक्ट धारा 143 में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों की कब्जे से तीन अवैध सॉफ्टवेयर जिनमे दो गदर और एक सिक्का नाम का सॉफ्टवेयर भी बरामद किया गया है। दोनों आरोपी रेलवे के ई टिकटो का अवैध व्यापार पर्सनल यूजर आईडी पर पिछले 6 वर्षों से कर रहे हैं। जिसके बाद दोनों ने मोटा मुनाफा कमाया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टिकट बनाने वाले दो कंप्यूटर, मोबाइल व प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद किया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment