ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बस में लगी भीषण आग, खाक हुई बस

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राइस चौकी के पास एक बस में भीषण आग लग गई. जिसके बाद हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि बस में तीन लोग सवार थे और सभी लोग सुरक्षित हैं. पुलिस का कहना कि बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और उसमें आग लग गई, मामले की जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई.

बिसरख थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एटीएस सोसायटी सेक्टर 1 के पास बस संख्या यूपी 16 आईटी 3677 में आग लगने की सूचना पुलिस विभाग को दी गई. जिसके बाद पुलिस व फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में कोई जान नहीं गई.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

बस में आग किस कारण से लगी यह भी जानकारी नहीं हो पाई है लेकिन प्रथम दृष्टया बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है. आग इतनी भयानक थी कि बस से निकलने वाले धुंए आसमान में काफी दूर से दिखाई दे रहे थे. आग लगने के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. सूचना के बाद फायर विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन जब तक पूरी बस जलकर राख हो चुकी थी.

पढ़ें  ठगी के बड़े खेल का भंडाफोड़, चीन के नागरिकों के साथ मिलकर 500 लोगों से की थी 235 करोड़ की धोखाधड़ी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment