ननदोई व उसके भतीजे के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने तथा धमकी देने के आरोप

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख में एक महिला ने अपने ननदोई व उसके भतीजे के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने तथा धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका ननदोई उन पर केस वापस लाने का दबाव बना रहा है।

फोन पर दी गालियां

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एवेन्यू गौर सिटी में रहने वाली कोमल (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी ननद का अपने पति विनीत शर्मा से पारिवारिक विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में वह तथा उसके पति गवाह है। कोमल के मुताबिक विनीत शर्मा व उसका भतीजा चैतन्य शर्मा आए दिन उन्हें फोन कर केस वापस लेने व गवाही ना देने का दवाब बनाते हैं। उन्होंने जब केस वापस लेने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उनके साथ फोन पर गाली गलौज की।

जान से मारने की धमकी दे चुका है आरोपी

पीड़िता के मुताबिक पूर्व में भी आरोपी कई बार उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें  बहू के बेडरूम और बाथरूम में ससुर ने लगाए कैमरे, बनाई अश्लील वीडियो
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment