लव मैरिज करने वाले कपल में गांव में घुसने से रोका, पंचायत ने ग्रामीणों से स्टांप पेपर पर लिए सिग्नेचर

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है.  यहां लव मैरिज के कारण एक युवक को अपने गांव ही नहीं आने दिया जा रहा है. गांव की पंचायत ने युवक के परिवार पर उसके गांव में ना घुसने के लिए स्टांप पेपर पर बकायदा सिग्नेचर करवाया है. वहीं पीड़ित युवक ने अपने गांव में जाने के लिए अब पुलिस से मदद मांगी है.

लव मैरिज के बाद गांव में घुसना हुआ मुश्किल 

बता दें कि बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र के गांव मुकरंदपुर राजमल निवासी अभिषेक ने तीन माह पहले एक युवती के साथ प्रेम विवाह किया था. विवाह के बाद, वे अपने गांव से बाहर रहने चले गए थे. अब दशहरा पर जब वे अपने गांव वापस आना चाहते थे, तो गांव के लोगों ने उन्हें और उनकी पत्नी को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया. गांववालों ने बाकायदा अभिषेक के परिजनों से स्टांप पर लिखवाकर यह सुनिश्चित किया कि यदि वे गांव आएंगे, तो उनके परिवार को भी पंचायत के निर्णय अनुसार सजा भुगतनी होगी.

पुलिस से मांगी मदद

इस स्थिति से परेशान होकर अभिषेक और उनकी पत्नी ने बिजनौर के एसपी अभिषेक झा से मुलाकात की और पूरे मामले को समझाया. उन्होंने पंचायत द्वारा स्टांप पर जारी फरमान भी एसपी को सौंपा. उनका कहना है कि केवल प्रेम विवाह के कारण उन्हें अपने ही गांव में प्रवेश से वंचित किया जा रहा है और उनकी जान को खतरा बना हुआ है. उन्होंने एसपी को एक प्रार्थना पत्र भी दिया, जिसमें पंचायत द्वारा उनके परिवार के बहिष्कार और तिरस्कार की बात कही गई है. स्टांप पर स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि वे गांव में नहीं आ सकते और न ही किसी परिवारिक शादी में भाग ले सकते हैं. यदि चोरी छुपे उन्हें बुलाया जाता है, तो परिवार को सजा का सामना करना पड़ेगा.

पढ़ें  मुफ्त की रोटी खाना 5 पुलिकर्मियों पर पड़ा भारी, एसपी ने लाइनहाजिर कर विभागीय जांच के दिए आदेश

एसपी अभिषेक झा ने पुष्टि की कि उन्होंने ग्राम पंचायत के इस निर्णय के संबंध में अभिषेक से बात की है. उन्होंने संबंधित थाना अध्यक्ष को निर्देश दिए हैं कि वे मामले की जांच करें और अभिषेक की सुरक्षा सुनिश्चित करें. यदि पंचायत के लोग कोई अनुचित कार्रवाई करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. साथ ही, अभिषेक को सुरक्षा प्रदान कर उनके गांव में सुरक्षित रूप से भेजा जाएगा.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment