नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी में 2 गुटों में फायरिंग, एक छात्र को लगी गोली; हालत गंभीर

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के कैंपस के बाहर दो गुटों में फायरिंग की खबर सामने आई है. छात्रों को दो गुटों के बीच गोली चली है जिसमें एक छात्र गोली लगने से घायल हो गया है. घायल छात्र को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद नोएडा के थाना 126 की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

वहीं पुलिस ने इस मामले पर बयान जारी कर बताया कि 11 अक्टूबर को थाना सेक्टर 126 पुलिस को सेक्टर 125 रेड लाइट के पास फायरिंग होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच करने पर ज्ञात हुआ कि गौरीश भाटी पुत्र नरेंद्र भाटी निवासी सलारपुर को जांघ में गोली लगी है जिसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित पक्ष द्वारा घटना कारित करने वाले के विरूद्ध नामित तहरीर दी गई है. शीघ्र ही घटना में शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी.

घटना पर क्या बोलें- DCP

वहीं इस घटना के विषय में नोएडा डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया है कि, थाना 126 के अंतर्गत शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 125 की रेड लाइट के पास कुछ लड़कों के बीच विवाद झगड़ा हो गया है. जब थाना 126 के एस.एच.ओ. वहां पहुंचे तो पता चला कि गौरीश नाम के लड़के को गोली लगी है. उसे अस्पताल ले जाया गया है.

उन्होंने बताया कि, कल दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था और आज एक पक्ष ने दूसरे को समझौते के लिए बुलाया था,  जब बात नहीं बनी तो फिर से मारपीट की. पृथ्वी अवाना नाम के लड़के ने गोली चलाई जिसमें गौरीश को गोली लग गई. लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें  नोएडा सेक्टर-8 में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment