पाकिस्तान की कप्तान फूट-फूट कर रोने लगीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ आंसूओं के साथ बहा सीने में दबा दर्द

Sanchar Now
3 Min Read

दुबई. पाकिस्तान की टीम सोमवार को न्यूजीलैंड से हारकर महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई. उसके पास अंतिम 4 में पहुंचने का मौका था लेकिन इसके लिए उसे न्यूजीलैंड की टीम को बड़े अंतर से मात देनी थी, जिससे वह चूक गई. अगर वह यह मैच सिर्फ जीत भर लेती तो टीम इंडिया को अंतिम 4 में पहुंचने का मौका मिल सकता था. लेकिन न्यूजीलैंड ने उसे कम स्कोर वाले मैच में भी 54 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. कीवी टीम ने उसके सामने 111 रनों का लक्ष्य ही रखा था. लेकिन इस बीच पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने फैन्स का दिल छू लिया.

वह मैच से पहले हुए पाकिस्तान के राष्ट्र गान के दौरान रोती हुई दिखाई दीं. उनकी आंखें गीली हो चुकी थीं और आंसू रोके नहीं रुक रहे थे. दरअसल वह इस मैच से पहले बहुत भावुक थीं. हाल ही में उनके पिता का पाकिस्तान में निधन हो गया था. यह खबर आने के बाद उन्हें टू्र्नामेंट छोड़कर घर वापस लौटना पड़ा. इसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में नहीं खेल पाई थी, जिसमें पाकिस्तान को 9 विकेट से हार मिली थी.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार के बाद न्यूजीलैंड के सामने पाकिस्तान के लिए करो या मरो मैच था, जिसमें सना ने खेलने के लिए खुद को उपलब्ध रखा. वह पिता के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) लौट आईं और उन्होंने टीम से जोड़ लिया. न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीत कर पहले बैटिंग का फैसला किया था. मैच की शुरुआत से पहले जब टीम का राष्ट्र गान बजा तो उन्हें अपने दिवंगत की पिता की याद आ गई और इस वक्त उनके आंसू रोके नहीं रुक रहे थे. वह कुछ देर तक रोती रहीं.

पढ़ें  जो रूट का ऐतिहासिक कारनामा, एक साथ तोड़ा लारा और पोंटिंग का रिकॉर्ड, अब तेंदुलकर का रिकॉर्ड निशाने पर

उनके इन भावुक पलों वाले वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. अपने देश के लिए मुश्किल हालात में भी प्रदर्शन के लिए तैयार रहने पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान की टीम यह मैच नहीं जीत पाई. उसने इस मैच में करीब 8 कैच छोड़े, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड की टीम ने यहां 6 विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम सिर्फ 11.4 ओवर में 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और उसने यह मैच 54 रनों से गंवा दिया. पाकिस्तान की कप्तान सना ने इस मैच में 23 बॉल में 21 रनों की पारी खेली.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment