ग्रेटर नोएडा में होगा भारत शिक्षा एक्सपो, एक्सपोमार्ट में 11 से 13 नवंबर तक होगा आयोजन

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। भारत शिक्षा एक्सपो का आयोजन आगामी 11 से 13 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट में होगा। इसकी तैयारी के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इंडिया एक्सपो मार्ट और ग्रेटर नोएडा स्थित शिक्षण संस्थाओं व शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ बैठक की। जिसमें इस आयोजन की तैयारी से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई। इस आयोजन से शिक्षा जगत की वैश्विक बाजार में उभरती मांगों को देखते हुए शैक्षिक ढांचा तैयार करने में मदद मिलेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि शिक्षा के विश्व गुरु के रूप में भारत की भूमिका को रेखांकित करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एक्सपो मार्ट की तरफ से यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश-विदेश की प्रतिभा हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि यह एक्सपो असीमित शिक्षा अवसरों का पता लगाने और छात्रों के भविष्य को नया आकार देने में अहम भूमिका निभाएगा। यह आयोजन छात्रों के भविष्य के लिहाज से शिक्षा का प्रारूप तय करने के लिए एक मंच तैयार करेगा। भारत शिक्षा एक्सपो में कार्यशालाओं और इंटरएक्टिव प्रयोगशालाओं के जरिए प्रतिभागियों की सफलता के लिए मजबूत आधार तलाश ने कहा प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन के जरिये वैश्विक बाजार में उभरती मांगों को देखते हुए शैक्षिक ढांचा तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

इंडिया एक्सपो मार्ट की तरफ से जानकारी दी गई कि भारत शिक्षा एक्सपो में अलग-अलग जोन बनाए जाएंगे। स्कूल जोन में प्राइमरी से सेकेंडरी एजुकेशन पर फोकस किया जाएगा। कॉलेज और विश्वविद्यालय जॉन में उच्च शिक्षा संस्थानों, वोकेशनल ट्रेंनिंग सेंटर्स व रिसर्च के अवसरों आदि पर फोकस होगा। इसके अलावा स्किल डेवलपमेंट, फिजिकल एजुकेशन और स्पोर्ट्स जॉन भी बनाए जाएंगे। जिसमें तमाम आधुनिक एवं तकनीकी युक्त जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

पढ़ें  किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ निकाली ऐतिहासिक ट्रेक्टर रैली

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्कूलों, कॉलेज, विश्वविद्यालयो व अन्य शिक्षण संस्थानों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया है। भारत शिक्षा एक्सपो के आयोजन के लिए एक कोर्स समिति बनाई गई है। जिसमें प्राधिकरण की एसीईओ, इंडिया एक्स्पोमार्ट के अध्यक्ष और सीईओ, भारत शिक्षा एक्सपो 2024 के चेयरपर्सन डॉ हरिवंश चतुर्वेदी सहित 10 प्रतिनिधि शामिल किए जाएंगे। बैठक में डॉ हरिवंश चतुर्वेदी, आईआईएमएल यूनिवर्सिटी से मेजर जनरल बीडी वाधवा और ग्रेड इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य अदिति बसु राय सहित शिक्षा जगत की कई हस्तियां शामिल हुई।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment