NCP ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, नवाब मलिक की बेटी सना को टिकट

Sanchar Now
2 Min Read

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए NCP अजित पवार गुट ने 7 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। एनसीपी ने अबतक 45 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। दूसरी लिस्ट में दागी नेता नवाब मलिक की बेटी सना मलिक को टिकट दिया गया है। एनसीपी ने सना को महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर से उतारा है. जबकि बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को बांद्रा ईस्ट सीट से टिकट दिया गया है।

लिस्ट के अनुसार निशिकांत पाटिल इस्लामपुर, संजय काका पाटिल तासगांव से चुनाव लड़ेंगे। वहीं शिवसेना शिंदे गुट में वरुण देसाई को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा वडगाव शेरी से सुनील टिंगरे, थिरुर से ज्ञानेश्वर कटके और लोहा से प्रताप पाटिल को टिकट दिया है।​​​​​​​

NCP की दूसरी लिस्ट
तासगांव संजय काका पाटिल
बांद्रा पूर्व जीशान सिद्दीकी
लोहा कंधार प्रताप चिखलिकर
अणुशक्ति नगर सना मलिक
वडगांव सुनील टिंगरे
शिरूर हवेली ज्ञानेश्वर कटके

नवाब मलिक की उम्मीदवारी का BJP ने किया था विरोध

बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई महायुति नेताओं की बैठक में यह फैसला किया गया कि चुनाव में एनसीपी नवाब मलिक को उम्मीदवार नहीं बनाएगी लेकिन उनकी बेटी सना मलिक की उम्मीदवारी बरकरार रखेगी। नवाब मलिक मनकूर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाने का फैसला हुआ है और अणुशक्तिनगर से उनकी बेटी सना मलिक को मैदान में उतारा गया है।

सीट बंटवारे से अजित पवार खुश नहीं?

इससे पहले एनसीपी ने 38 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। खबर थी कि महायुति में हुए सीट बंटवारे से अजित पवार खुश नहीं है। बीजेपी, शिवसेना शिंदे और अजित पवार अब तक 189 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुके हैं। शेष बची सीटों में अजित पवार अधिक से अधिक हिस्सा चाहते थे। ऐसे में तीनों ही दलों की कल दिल्ली में अमित शाह के आवास पर बैठक हुई। बैठक में 10 सीटों को छोड़कर बाकी 278 सीटों पर सहमति बन गई है।

पढ़ें  पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच हुई फोन पर बात, पढ़ें किन-किन मुद्दों पर हुई चर्चा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment