UP पुलिस के 80 इस्पेंक्टरों का प्रमोशन; योगी सरकार ने बनाया डिप्टी एसपी

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश पुलिस के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर पुलिसकर्मियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है. गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों के प्रोन्नति को हरी झंडी दे दी है. इसके तहत 80 इंस्पेक्टर प्रमोट होकर डिप्टी एसपी बनाए गए हैं. गृह विभाग की ओर से आदेश जारी हुआ है.

इससे पहले यूपी पुलिस कर्मियों का वर्दी भत्ता भी सरकार ने बढ़ाया है. साथ ही सभी राज्य कर्मचारियों, नगर निकायों से लेकर निगमों में एडवांस सैलरी और बोनस का भी ऐलान किया है. सभी को 30 अक्टूबर को ही सैलरी पहुंच जाएगी. जबकि 12 हजार से 18 हजार रुपये तक का बोनस बेसिक के हिसाब से देने का फैसला किया है. उज्जवला गैस के करीब दो करोड़ लाभार्थियों को दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर भी दिए गए हैं. सरकार शिक्षामित्र और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय को बढ़ाने की घोषणा भी जल्द कर सकती है.

प्रमोशन लिस्ट.

प्रमोशन लिस्ट.

प्रमोशन लिस्ट.

पढ़ें  UP: सिर पर गोली मारकर पत्नी की ली जान, आरोपी पति परिवार संग फरार; एक ही घर में ब्याही थीं दो बहनें
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment