UP: कांग्रेस नेता की शर्मनाक हरकत, लड़की को दिखाया प्राइवेट पार्ट

Sanchar Now
2 Min Read

यूपी के बागपत जिले से कांग्रेस नेता की शर्मसार हरकत सामने आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एक लड़की को पायजामा उतारकर अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते नजर आ रहे हैं। लड़की इस पर आपत्ति भी जता रही है लेकिन वह गंदी-गंदी बातें करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रही लड़की कौन है और वीडियो कहां बनाया गया है, लाइव हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता। वीडियो इतना अश्लील है कि आपको दिखा नहीं सकता। कांग्रेस नेता की इस हरकत को लेकर सियासी माहौल भी गर्म हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एक मिनट 34 सेकेंड का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़की कमरे में खड़ी है। दूसरी ओर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कमरे के अंदर हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपना पायजामा उतार रखा है। लड़की को बार-बार बुलाते हैं और अपना प्राइवेट पार्ट दिखा रहे हैं। वीडियो लड़की कहती दिख रही है कि ये गलत है। यार मेरी मम्मी आ जाएगी तो मारेगी। इस पर कांग्रेस नेता कहते हैं इधर आओ तो। इसके बाद लड़की फिर कहते है कि यार प्लीज अब ये ठीक नहीं है।

कांग्रेस नेता बार-बार लड़की को अपने कमरे में बुलाते दिख रहे हैं। इसके बाद लड़की कांग्रेस नेता के पास जाती है। लड़की के कमरे में पहुंचते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष उसे पकड़ लेते हैं और फिर अश्लील हरकतें करने लगे हैं। जिलाध्यक्ष की इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।

पढ़ें  DRI ने गिरफ्तार किए तीन तस्कर, बरामद हुई 5.2 किलो हेरोइन; नाइजीरियाई नागरिक निकला मास्टरमाइंड
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment