महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ का पुलिस कमिश्नर ने किया शुभारंभ, बिना शौचालय महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनात

Sanchar Now
3 Min Read

Sanchar Now। ग्रेटर नोएडा के नॉलिज पार्क में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर लक्ष्मी सिंह के द्वारा पिंक बूथ का उद्घाटन गया है। जहां महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कर सकती है और उनकी शिकायत का 24 घंटे में निस्तारण किया जाएगा। यहां पर महिला पुलिसकर्मी को तैनात किया जाएगा जो महिलाओं की शिकायत सुनेंगे और उनकी मदद करेंगे।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में काफी शिक्षण संस्थान है जिसमें बड़ी तादात में छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आती हैं। ऐसे में यहां पर काम करने वाली महिलाएं और छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत लॉयड कॉलेज के पास पुलिस पिंक बूथ बनाया गया है। पुलिस पिंक बूथ पर महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस पिंक बूथ पर महिला पुलिसकर्मी ही तैनात हो होगी जिससे शिकायत लेकर आने वाली महिला को अपनी परेशानी बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस ना हो। इस पिंक बूथ के होने से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के मन में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। इस पिंक बूथ पर आने वाली सभी समस्याओं का 24 घंटे में निस्तारण किया जाएगा।

नॉलिज पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस पिंक बूथ के उद्घाटन के मौके पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सेफ सिटी स्कीम के द्वारा पिंक बूथों की स्थापना गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में की जा रही है। पिंक बूथ पर महिला बीट अधिकारियों को तैनात किया जाएगा इसके साथ ही छात्राएं, स्किल्ड व अनस्किल्ड महिला शक्ति समस्याओं को लेकर यहां आएंगे। यहाँ पर उनकी समस्याओं का 24 घंटे में समाधान किया जाएगा।

पढ़ें  "इंडिया टैलेंट फाइट सीजन 6" में चमका नोएडा का सितारा जय भूषण

गौतम बुद्ध नगर में महिलाओं व मासूम बच्चियों के खिलाफ अपराध में कमी लाने के लिए पिंक बूथ बनाकर पुलिस चौकियां बनाई जा रही है। इनसे महिलाओं पर हो रहे अपराध में कमी आएगी। नॉलिज पार्क में बने पिंक बूथों से अपराधियो पर निगरानी रहेगी। जिले में अबतक 5 पिंक बूथ बनाये गए है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी पिंक बूथ बनाये जाएंगे।

बिना शौचालय के महिलाकर्मी तैनाती वाला पिंक बूथ

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को नॉलिज पार्क में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया है। इस दौरान बताया गया कि इस पिंक बूथ पर महिला सुरक्षकर्मी को तैनात किया गया है। लेकिन इस पिंक बूथ में कोई शौचालय नही बनाया गया है। इस पिंक बूथ में दो बेड की सुविधा दी गयी है लेकिन बिना शौचालय के महिला पुलिसकर्मी कैसे तैनात रहेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment