Aaj Ka Panchang 20 November 2024: मार्गशीर्ष महीने की पंचमी तिथि के दिन क्या होगा पूजा का मुहूर्त, कब से कब तक रहेगा राहुकाल का समय

Sanchar Now
3 Min Read

Aaj Ka Panchang: आज 20 नवंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी और बुधवार है. गणेश जी के अलावा यह दिन ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह से भी जुड़ा है. कहा जाता है कि अगर किसी की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो तो गणपति जी को दूर्वा अर्पित करना चाहिए, इससे बुद्धि के साथ करियर में भी वृद्धि होती है.  पूजा के दौरान बप्पा को पीले चंदन का तिलक लागाएं. उसके बाद तिलक अपने माथे पर लगाएं. मान्यात है कि ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

किसी व्यक्ति की कुंड़ली में बुध ग्रह कमजोर है और किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिल रहीं है. संतान प्राप्ति की राह में बाधा आ रही है तो बुधवार के दिन मां दुर्गा को 16 श्रृंगार की वस्तुएं भी आर्पित करें.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 20 November 2024), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग, 20 नवंबर 2024 (Calendar 20 November 2024)

तिथि  पंचमी (19 नवंबर 2024, शाम 05.28 – 20 नवंबर 2024, शाम 04.49)
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
नक्षत्र पुनर्वसु
योग शुभ
राहुकाल दोपहर 12.07 – दोपहर 01.36
सूर्योदय सुबह 06.48 – शाम 05.25
चंद्रोदय शाम 09.42 – सुबह 11.17, 21 नवंबर
दिशा शूल उत्तर
चंद्र राशि मिथुन
सूर्य राशि वृश्चिक

शुभ मुहूर्त, 20 नवंबर 2024 (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.46 – सुबह 05.37
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त शाम 05.26 – शाम 05.53
विजय मुहूर्त दोपहर 01.59 – दोपहर 02.44
अमृत काल मुहूर्त दोपहर 12.17 – दोपहर 02.02
निशिता काल मुहूर्त रात 11.40 – प्रात: 12.34, 21 नवंबर
पढ़ें  Aaj Ka Panchang 18 August: आज का पंचांग, जानें तिथि, ग्रह, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 नवंबर 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 08.08 – सुबह 09.27
  • गुलिक काल – सुबह 10.47 – दोपहर 12.07
  • विडाल योग – दोपहर 02.50 – सुबह 06.49, 21 नवंबर

आज का उपाय

अगर आप लगातार कर्ज में डूबे चले जा रहें है, तो बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्रोत का पाठ करें. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति पर भगवान गणेश की कृपा होती है. इसके अलवा कर्ज और परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment