नोएडा में निर्दयी माँ ने दो मासूमों का गला घोंटकर की हत्या

Sanchar Now
2 Min Read

नोएडा। दादरी के कोतवाली बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक हैवान महिला ने अपने ही दो बच्चे 6 साल की बेटी और 4 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। महिला पूर्व में एक मुस्लिम युवक से शादी कर चुकी थी।

इसी बीच वह हत्या के मामले में जेल चला गया। वर्तमान में महिला अपने पति को छोड़कर किसी अन्य युवक के साथ रह रही थी। दोनों के बीच अनबन हुई और पति को इसकी जानकारी हो गई।

महिला के आत्महत्या करने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति ने हत्या की धमकी दी तो महिला ने बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या करने की कहानी रच दी। महिला के आत्महत्या करने से पहले ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गांव खेड़ा धर्मपुर में सोनू की पत्नी सोनम रहती है। बीते अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद में खुद आत्महत्या करना चाह रही थी। इसी बीच पड़ोसियों को पता चल गया और उन लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

पति ने दी थी जान से मारने की धमकी

पुलिस (Noida Police) ने मौके पर पहुंचकर सोनम को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला से पूछताछ के दौरान पता चला है कि उसने अपना घर वालों के खिलाफ जाकर मुस्लिम युवक साहिल शादी की थी। उसी से उसको दो बच्चे पैदा हुए।

कुछ दिन पहले साहिल हत्या के मामले में जेल चला गया। इसी बीच महिला ने उसे छोड़ दिया और वह सोनू नाम के युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी।

पढ़ें  दहेज हत्याकांडः पति विपिन भाटी के बाद निक्की की सास गिरफ्तार, पिता भिखारी सिंह पायला बोले फांसी होनी चाहिए

तभी साहिल जेल से छुटकारा आ गया उसने जब सोनम को किसी और के साथ देखा तो वह आग बबूला हो गया। उसने हत्या की धमकी दी। इससे परेशान होकर महिला ने बच्चों की हत्या व खुद आत्महत्या करने की कहानी रच डाली।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment