छात्रा को बुलाया, गोली मारी फिर खुद कर ली खुदकुशी… सिरफिरे आशिक की कहानी

Sanchar Now
1 Min Read

संभल के थाना असमोली क्षेत्र में शनिवार को एक युवक ने छात्रा को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। SP कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि असमोली थाना क्षेत्र के हरथला गांव में अमरोहा के रहने वाले गौरव (25) ने एक छात्रा को गोली मार दी और इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी का युवक पीछा करता था और बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देता था। शनिवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे छात्रा पाकबड़ा के नजदीक स्थित एक कॉलेज से पढ़कर अपने घर लौट रही थी।

रास्ते में पहले से मौजूद अमरोहा जिले के थाना देहात अंतर्गत गांव कड़ापुर निवासी गौरव गुर्जर ने छात्रा को रोक लिया और कहासुनी के बाद 315 बोर के तमंचे से छात्रा पर गोली मार ली। दूसरी गोली अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर चला दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें  'मोहल्ला क्लीनिक में मुफ्त दवाएं मिलती रहें', ED हिरासत से सीएम केजरीवाल का दूसरा निर्देश
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment