यूपी में पूर्व विधायक का बेटा दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार, शादी का झांसा देने का आरोप

Sanchar Now
1 Min Read

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से बड़ी खबर सामने आई है। दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी में दुद्धी विधानसभा के पूर्व विधायक हरिराम चेरो के बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस ने रजखड़ गांव से आरोपी को पकड़ गया।

जानकारी के मुताबिक दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती ने नवंबर में तहरीर देकर आरोप लगाया था। आरोप के मुताबिक गड़दरवा निवासी मंगल चेरो पुत्र हरिराम चेरो ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इसके अलावा मारपीट के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

पीड़िता की तहरीर पर ऐक्शन

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को दुद्धी पुलिस ने आरोपी को रजखड़ गांव से गिरफ्तार किया। मामले में दुद्धी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आज रजखड़ गांव से आरोपी मंगल चेरो को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

पढ़ें  वाराणसी में स्वच्छता के नए रूल जान लें, सड़क पर थूका तो 1000 का जुर्माना, कूड़ा फेंका तो…
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment