मकान मालिक को पति-पत्नी बताकर किराए पर लिया था कमरा, लिव इन में रह रही युवती ने की आत्महत्या

Sanchar Now
4 Min Read

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. युवती किराए के मकान में एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. उसके परिजनों को जानकारी दी गई. उन्होंने युवती के साथ रहने वाले युवक पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि लड़का दूसरे समुदाय का था और उसने अपना धर्म छिपाकर उनकी बेटी को लव जिहाद में फंसाया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला का है. यहां कुछ माह से एक युवक और युवती किराए पर रूम लेकर रह रहे थे. शुक्रवार को युवती का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस के मुताबिक, युवती पीलीभीत जिले के बिसलपुर के महुआ गांव की रहने वाली है. युवती कुछ महीनों से सोनू उर्फ गुलफाम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. मृतक युवती के परिजनों का आरोप है कि युवती को गुलफान ने अपना नाम हिंदू सोनू बताया और उसे प्रेम जाल में फंसा लिया.

सिलाई कढ़ाई का कर रही थी कोर्स

युवती को जब इस बात की जानकारी हुई कि वो जिसके साथ लिव इन में रह रही है वो सोनू नहीं गुलफाम है, तो युवती की गुलफाम से कहासुनी हुई. जिसके बाद सोनू ने उसे मारकर लटका दिया. आरोपी मौके से फरार हो गया. युवती की मौत की सूचना उसके परिवार वालों को मिली. वह बिसलपुर से बरेली पहुंचे. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कौशल विकास योजना के तहत सिलाई कढ़ाई का बरेली में कोर्स कर रही थी. उनका आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है. उसने फांसी नहीं लगाई है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पढ़ें  मेरठ से 2 महीने का बच्चा चोरी, दिल्ली में लाखों का हुआ सौदा, दो बहनों समेत 7 गिरफ्तार

आरोपी हुआ फरार, पुलिस कर रही तलाश

वहीं, आरोपी गुलफाम घटना के बाद से मौके से फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. परिजनों का कहना है कि गुलफाम बरेली के एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है. पुलिस ने उस अस्पताल जाकर भी जानकारी जुटाई है, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है. मृतका के परिजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी है. इस मामले में एसपी सिटी मानुष पारिक ने जानकारी देते हुई बताया कि एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है.

युवती के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. युवती सोनू उर्फ गुलफाम के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. गुलफाम घटना के बाद से फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment