ऑनलाइन लूडो खेलते हुआ इश्क, गाजीपुर में लड़की को भगाया; पुलिस ने ऐसे उतार दी खुमारी

Sanchar Now
3 Min Read

गाजीपुर: एक लड़की को भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है। आरोपी युवक ऑनलाइन गेम खेलते हुए लड़की के सम्पर्क में था।युवक पंजाब से लड़की से मिलने आया।युवक पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप है।फिलहाल कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। लड़की को युवक के पास से पुलिस ने रिकवर कर लिया है।

गाजीपुर पुलिस ने एक युवक को पकड़ा है। युवक पंजाब का रहने वाला बताया जा रहा है। वह ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुए गाजीपुर की लड़की से सम्पर्क में आया। इस दौरान उसे लड़की से इश्क हो गया। युवक लड़की से मिलने के लिए गाजीपुर पहुंच आया। इस बीच वह किसी तरह उसने लड़की से सम्पर्क बनाया।युवक बिना किसी को जानकारी में लाए लड़की को भगा ले गया। इधर, लड़की के घर वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने भी लड़की की तलाश करते हुए युवक को नगसर मोड़ के पास से अरेस्ट कर लिया है पुलिस ने आरोपी के पास से लड़की को भी बरामद कर लिया।

इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान पंजाब के रहने वाले मोनू वर्मा के रूप में हुई है। लड़के के अनुसार ऑनलाइन लूडो खेलते हुए कुछ समय पहले लड़की उसके संपर्क में आई थी। शुरू में दोनों एक दूसरे से बात करते रहे। धीरे धीरे दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों ने घर से भागने का फैसला किया।

पढ़ें  प्रतापगढ़ में पूर्व BJP विधायक धीरज ओझा और उनके भाई पर फायरिंग, बाल-बाल बचे; अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद पर लगाया आरोप

आरोपी युवक पंजाब से चलकर गाजीपुर पहुंच गया इधर लड़की भी चुपचाप घर से निकलकर आरोपी के पास पहुंच गई। इधर परिजन को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक लड़की की तलाश हो ही रही थी कि खबर आई कि वह नगसर मोड़ पर एक युवक के साथ मौजूद है। पुलिस ने तुंरत वहां घेराबंदी कर लड़की और युवक को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया और फिर आरोपी के खिलाफ बाल यौन उत्पीड़न एक्ट(पॉक्सो) में केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने लड़की को भी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर उसका बयान दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment