उन्नाव में किशोरी को किडनैप कर साउंड बॉक्स में बंदकर ठोंकी कील, रेप का आरोप

Sanchar Now
3 Min Read

उन्नाव। उन्नाव में किशोरी को किडनैप कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 15 वर्षीय किशोरी सहेली से मिलने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान आरोपी ने उसका किडनैप कर लिया।IFrame

पीड़िता से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी को पकड़े जाने का डर सताने लगा। उसने बडे़ साउंड बॉक्स में पीड़िता को बंद कर कील ठोंक दी। परिजनों ने पीड़िता को बेहोशी की हालात में बाहर निकाला। परिजनों ने आरोपी पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।

मां ने आरोपी के खिलाफ कराया मामला दर्ज

मां ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया है। आरोपी किशोर के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तरह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बेटी को पकड़कर जबरदस्ती की

  • मां ने एफआईआर में बताया कि आरोपी किशोर पास में साउंड बॉक्स बनाने वाले कारखाने में काम करता है। उसकी मेरी बेटी पर गंदी नजर थी। टी शाम को सहेली से मिलने के लिए घर से निकली थी। ने वाले
  • मां की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की कोशिश, छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस किशोर से पूछताछ कर रही है। बेटी सोमवार शाम सहेली के घर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान आरोपी किशोर ने उसको पकड़कर कारखाने में खींच लिया।
  • उसके साथ दुष्कर्म किया। वह बचने के लिए चीखी चिल्लाई तो मारपीट कर उसको जान से मारने की धमकी दी। यह बात किसी को पता न चले, इसलिए मारने की नीयत से उसने बेटी को साउंड बंद कर कील ठोंक दी। हम सही समय पर नहीं आते तो वह मर जाती। हमने बेहोशी की हालत में उसको बाहर निकाला।
पढ़ें  चंदौली में दर्शन-पूजन करने आई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, साथ आए युवकों को पेड़ से बांधा

किशोर को पकड़क पुलिस को सौंपा

परिजनों ने कारखाने में पहुंचकर पीड़िता को बचाया। उसको बॉक्स से बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर आरोपी किशोर को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताई परिजनों से अलग कहानी

कोतवाल अनुराग सिंह ने परिजनों से अलग कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि लड़का-लड़की एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। लड़के के बुलाने पर वह उससे मिलने के लिए गई थी। उसके परिजनों को इस बारे में पता चल गया, तो वह घबरा गई।

इस दौरान लड़के ने उसको साउंड बॉक्स में छिपा दिया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट और लिखित बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment