मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, पत्थर काटने की मशीन से काटा गया गला… बंद मकान में मिली लाशें

Sanchar Now
2 Min Read

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सुहेल गार्डन में गुरुवार को एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई है. जिन 5 लोगों की हत्या हुई है उनमें 4 शव घर के बेड़ के अंदर मिले हैं जबकि एक शव बाहर मिला है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पति और पत्नी के साथ ही उनके तीन बच्चों की की हत्या कर दी गई है. पति मोइन चिनाई मिस्त्री का काम करता था.

इस घटना की जानकारी मिलते ही मेरठ के थर्रा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और उसके बाद जांच शुरू कर दी गई है. मोइन चिनाई की पत्नि का नाम आसमा है. इसके अलावा उनकी तीन बेटियों अफ्सा (8 साल), अजीजा (4 साल) और अदीबा (1 साल) के शव मिले हैं. पुलिस ने बताया कि मोइन की पत्नी आसमा के लावा बेटी अक्सा, अदीबा और अजीजा के शव बेड में मिले हैं.

फॉरेंसिक टीम कर रही जांच

बताया जाता है कि परिवार के लोग घर का ताला तोड़कर दाखिल हुए. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है तो फिर एसपी सिटी आयुष विक्रम मौके पर पहुंचे. इसके बाद फॉरेंसिक टीम की टीम को बुलाया गया जो जांच कर रही है. मृतक के भाई सलीम ने बताया कि हमारे छोटे भाई ने हमारे पास फोन किया. उनके बच्ची की तबीयत खराब हो रही है और उन्हें बेड़ नहीं मिल रहा है. इसके बाद हमने इन्हें खोजने के लिए वहां गए तो वे नहीं मिले. हम इन्हें आज सुबह से ही फोन कर रहे थे तो 11 बजे से इनका फोन ही नहीं उठ रहा है.

पढ़ें  झांसी मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में आग, एक दिन से लेकर एक माह की उम्र के 10 बच्चों की मौत

पीड़ित के भाई ने बताया कि जब फोन नहीं लगा तो हम इन्हें खोजने आए. जब हम यहां आए तो बाहर से ताला लगा हुआ था. हमने ताला तोड़ा और अंदर आए फिर हमने बेड़ खोलकर देखा तो उसके अंदर बंद कर रखा था. अब पुलिस आई है वो देख लेंगे.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment