पाकिस्तान में बैठे मौलाना से पूछा, संभल हिंसा में मरने वालों को शहीद कह सकते हैं? वीडियो सामने आने पर पुलिस जांच शुरू

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 24 नवंबर 2024 को हुई हिंसा के दो महीने बाद एक नया मोड़ सामने आया है. एक वायरल वीडियो में खुद को संभल का निवासी बताने वाले आकिल नाम का युवक ने पाकिस्तानी मौलवी मोहम्मद अली मिर्जा से ऑनलाइन बातचीत की. इस वीडियो में युवक ने हिंसा के दौरान भीड़ के पथराव की बात स्वीकारते हुए मृतकों को शहीद कहे जाने पर सवाल किया.

पाकिस्तानी मौलवी ने जवाब में कहा कि जो मुसलमान नाहक मारा जाएगा, वह शहीद होगा. हालांकि उन्होंने यह भी सलाह दी कि मस्जिद पर कब्जे के मामलों में कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए, क्योंकि खुद से ऐसे कदम उठाने से दंगे और फसाद बढ़ते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन भी उस युवक की पहचान करने में लगा है. बातचीत के दौरान युवक ने अपना नाम बताने के साथ ही अपने आप को संभल का रहने वाला बताया था.

संभल हिंसा में पाकिस्तानी एंगल आया सामने 

इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं. वीडियो में दिख रहे युवक आकिल की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भारतीय खुफिया एजेंसियां हुई अलर्ट 

संभल हिंसा का यह दूसरा मौका है जब इसका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है. इससे पहले हिंसा के कुछ दिन बाद जामा मस्जिद के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के बने कारतूस के खोखे मिले थे. इस नए खुलासे ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया है.

पढ़ें  उत्तराखंड में यहां बसने जा रहे हैं दो नए शहर, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment