अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुए मुरलीकांत पेटकर, ‘चंदू चैंपियन’ के लिए साजिद नाडियाडवाला का जताया आभार

Sanchar Now
2 Min Read

मुंबई. भारत के पहले पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस पुरस्कार से सम्मानित होकर मुरलीधर बेहद खुश हैं और उन्होंने इस मौके पर चंदू चैंपियन के निर्माताओं का आभार व्यक्त किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया था।

सम्मानित होने के बाद मुरलीकांत पेटकर ने कहा, “मैं अर्जुन लाइफटाइम अवार्ड प्राप्त करने के लिए बहुत खुश और आभारी हूं। यह केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह कई अच्छे व्यक्तियों के प्रयास और विश्वास का प्रतीक है। मैं साजिद नाडियाडवाला का दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी कहानी पर विश्वास किया और इसे फिल्म चंदू चैंपियन के जरिए बड़े पर्दे पर पेश किया।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं कबीर खान और कार्तिक आर्यन का भी धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी कहानी को शानदार तरीके से लोगों तक पहुंचाया। यह क्षण जितना मेरा है, उतना ही उनका भी है। मैं पूरी चंदू चैंपियन टीम का आभारी हूं, जिन्होंने इस फिल्म को बनाया और मेरी कहानी के जरिए देश के कई लोगों को प्रेरित किया।”

बता दें, मुरलीकांत पेटकर भारतीय सेना के वीर जवान रहे हैं। 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्हें 9 गोलियां लगी थीं, और उनकी हालत इतनी गंभीर हो गई थी कि उनकी कमर से नीचे का हिस्सा लकवा ग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना के बावजूद भी मुरलीकांत ने हार नहीं मानी और 1972 में भारत के पहले पैरालिंपिक तैराक का खिताब जीतकर सभी को हैरान कर दिया। उन्हीं के संघर्ष पर कार्तिक आर्यन ने फिल्म बनाई, जिसका नाम चंदू चैंपियन है। एक्टर की ये फिल्म काफी सुपरहिट साबित हुई थी।

पढ़ें  जया प्रदा के बड़े भाई राजा बाबू का निधन, एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment