भोजपुर से कुंभ स्नान को जा रहा था परिवार, वाराणसी सड़क हादसे में फौजी समेत चार की मौत

Sanchar Now
2 Min Read

बिहार के भोजपुर का रहने वाला एक परिवार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ आयोजन में स्नान करने जा रहा था. तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया. इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वाले चार सदस्यों में से एक सैनिक थे. उनका परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ. चार लोगों की मौत के अलावा हादसे में परिवार की एक सदस्य गंभीर रूप से घायल भी हो गईं.

दरअसल ये परिवार भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव का रहने वाला था, जो इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. परिवार में एक सैनिक थे. उनकी भी इस हादसे में मौत हो गई. परिवार महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए अपनी निजी गाड़ी से प्रयागराज जा रहा था, तभी वाराणसी में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और चार लोगों की मौके पर मौत हो गई.

एक सदस्य की जान बची

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुए इस दर्दनाक एक्सीडेंट में सैनिक के परिवार की एक सदस्य की जान बची, लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं. उन्हें वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. ये घटना शनिवार की है, जब उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई और इतनी बड़ी घटना हो गई.

लेह में पोस्टेड थे मृतक सैनिक

मृतकों की पहचान शिवाजी सिंह, जो लेह में पोस्टेड सैनिक हैं. उनकी बेटी सोनम कुमारी, उनका भतीजा राजू सिंह औऱ उनकी पत्नी अल्का सिंह शामिल हैं. इसके अलावा सैनिक की पत्नी नीरा सिंह हादसे में बच गईं, जिनका इलाज वाराणसी के अस्पताल में चल रहा है. उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और नीरा सिंह बच गईं.

पढ़ें  यूपी से केरल तक फैला है आतंकी नेटवर्क? प्रयागराज की किशोरी के मतांतरण की जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment