आगरा में शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी चेयरमैन पर नकाबपोशों का हमला, सरियों से पीटा

Sanchar Now
3 Min Read

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में हिंदुत्ववादी नेताओं पर अभद्र टिप्पणी और गंदी गालियां देने वाले कथित आरोपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जामा मस्जिद के एक पदाधिकारी पर लाठी डंडों से हमला किए जाने की जानकारी मिल रही है। साथ ही कथित आरोपी पर हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता ने केस दर्ज कराया है। इसके अलावा कई लोगों की ओर से आरेापी के खिलाफ अन्य थानों में तहरीर दी गई हैं। खबर मिल रही है कि वह घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती है। हालांकि उसके भाई की ओर से थाना शाहगंज में एक तहरीर भी दी गई है।

सोमवार को जामा मस्जिद के एक पदाधिकारी की ऑडियो वायरल हुई थी। ऑडियो क्लिप में हिंदुत्ववादी नेताओं के खिलाफ बेहद शर्मनाक बातें और गंदी गालियां दी गई है। इसे सुनकर हिंदुत्ववादी नेताओं का खून खौल गया। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सुदामा छौंकर ने जामा मस्जिद के चेयरमैन जाहिद कुरैशी के खिलाफ थाना मंटोला में केस दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

रास्ते में पीट दिया पदाधिकारी!

सोमवार को वायरल हुई ऑडियो के बाद जिले में माहौल गर्म हो गया। जैसे-जैसे ऑडियो लोगों के पास पहुंचा तो उनका गुस्सा बढ़ने लगा। ऑडियो में पदाधिकारी की हिंदुत्ववादियों के प्रति सोच देखकर हर कोई हैरान था। कोई किसी के लिए इतनी गंदी और आपत्तिजनक बातें बोल सकता है। योगी यूथ ब्रिगेड के अजय तोमर का कहना है कि ऐसी सोच रखने वालों को देश से निकाल देना चाहिए। यही वजह रही कि किसी ने पदाधिकारी को शाहगंज थाना क्षेत्र में पीट दिया है। घायलावस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पढ़ें  महान संन्यासी स्वामी शिव शंकर चैतन्य भारती का निधन, पीएम ने जताया शोक

हिंदुत्वादियों ने क्या कहा

आरोपी पदाधिकारी के खिलाफ थाना मंटोला में बीएनएस की धारा 192, 352, 196 और 67 में केस दर्ज हुआ है। हिंदुत्ववादी नेता संजय जाट का कहना है कि ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ऑडियो सुनने के बाद खून खौल गया।

रौनक ठाकुर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ उन्होंने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है। वे आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने में आंदोलन करेंगे। ऐसी गंदी मानसिकता वाले व्यक्ति को समाज में रहने की इजाजत नहीं है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment