ग्रेनो वेस्ट में फास्ट फूड की दुकान में लगी भीषण आग

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में एक बार फिर शुक्रवार को आग का तांडव देखने को मिला जहां पर गैलेक्सी शॉप मार्केट में एक फ़ास्ट फूड कार्नर की दुकान में सिलेंडर हिसाब होने की वजह से आग लग गई। यह आग इतनी विकराल थी कि उसने दुकान में रखे सारे सामान को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन गरीब मत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पंडित फ़ूड कार्नर गैलेक्सी मार्केट शॉप ग्रेटर नोएडा वेस्ट

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीआरवी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना बिसरख क्षेत्र के गैलेक्सी शॉप मार्केट में एक चाय समोसे और फास्ट फूड की दुकान में आग लग गई। यह दुकान पंडित फूड कॉर्नर के नाम से थी बताया जा रहा है कि दुकान में रखे सिलेंडर के रिसाव होने के कारण आग लग गई। जिसकी सूचना फायर विभाग को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर पुलिस व आसपास के लोगो की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम की है जैसे ही आग लगी तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि उसने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया और दुकान में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने आग की वीडियो बना ली वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि आग कितनी भयानक है। आग ने कई और दुकानों को भी अपने लपेट में ले लिया। जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पढ़ें  डेढ़ गुना दामों पर बिके ग्रेटर नोएडा के तीन बिल्डर भूखंड, ग्रेनो प्राधिकरण को 200 करोड़ की जगह मिले 305 करोड़

चाय समोसे और फ़ास्ट फूड की दुकान में जब आग लगी तो उस आग के कारण आसपास की दुकानें तक आग की लपटें पहुच गयी। उसकी लपटें बहुत दूर तक उठने लगी जिन को देखते हुए वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस, फायर और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जब तक दुकान में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया था। आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन गैस के रिसाव होने से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने आग को बुझा दिया है इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है अब हालात सामान्य है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment